शिवपुरी। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भड़ाबावड़ी में एक युवक ने जंगल में जाकर फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बलराम पुत्र रामसिंह धाकड़ निवासी भड़ाबावड़ी 14 नवंबर से घर से गायब था।
तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस को शनिवार को सूचना मिली की जंगल में एक पेड़ पर शव लटका हुआ है। इसकी पहचान डिप्टी रेंजर गुलाब सिंह धाकड़ का छोटा भाई बलराम धाकड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।