नलकूप खनन पर लगा प्रतिबंध 15 दिन के लिए हटा

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज शिवपुरी कलेक्टर तरूण राठी ने शिवपुरी जिले में नलकूप खनन पर लगे प्रतिबंध को 15 दिन के अस्थाई तौर पर हटा लिया है। इस मामले में कांग्रेस के जनपद पंचायत अध्यक्ष पारम सिंह रावत ने प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने भी प्रभारी मंंत्री रूस्तम सिंह से मांग की थी कि जिले में इस समय पानी काफी समस्या है। जिससे किसानों की फसल नष्ट होने की कगार पर है। वहीं सरकार ने नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगा रखा। 


यदि शासन नलकूप खनन पर लगे प्रतिबंध खोल देती हैं तो किसान अपने-अपने खेतों में नलकूप खनन कराकर फसलें में समय पर पानी दे सकें। उक्त मांग की प्रभारी मंत्री ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिलाधीश तरूण राठी को निर्देशित किया कि शिवपुरी जिले में अल्प वर्षा के कारण पेजयल व सिंचाई हेतु पानी की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए निजी नलकूप खनन व सफाई कार्य हेतु लगाया गया प्रतिबंध अस्थाई रूप से 18 नवम्बर 2017 से 15 दिवस के लिए हटा दिया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!