करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के बेरखेड़ा गांव में खेत पर बनी टपरिया में रह रही एक महिला के साथ गांव के ही दबंग ने उसके पति के सामने ही बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत पीडि़त महिला ने पति के साथ थाने पहुंचकर की। जहां पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर आरोपी दबंग के खिलाफ बलात्कार सहित हरिजन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बेरखेड़ा गांव की 30 वर्षीय दलित महिला अपने पति के साथ अपने खेत पर टपरिया बनाकर रहती थी। बीती रात्रि लगभग 1 वजे गांव का ही आरोपी दबंग गब्बर पुत्र कल्याण सिंह रावत आया और महिला के साथ शराब के नशे में गंदी हरकत करने लगा। जब महिला के पति ने उक्त युवक का विरोध किया तो आरोपी ने पति के साथ मारपीट कर जबरन बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला।
अपनी इज्जत तार-तार होने के बाद पीडि़त दलित महिला अपने पति के साथ करैरा थाने पहुंची। जहां पुलिस ने पीडिता की रिपोर्ट पर आरोपी गब्बर के खिलाफ बलात्कार की धारा 376, 506 ताहि और हरिजन एक्ट की धारा 3/2 5 क एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया गया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।