जेसीबी ऑपरेटर के साथ लूट के आरोपी दबौचे

Updesh Awasthee
0
करैरा। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में विगत दिवस जेसीबी के ऑपरेटर के साथ लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अजयसिंह गुर्जर ने घटना को ट्रेस करने के लिए एक टीम का गठन किया गया जिसमें पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

साथ ही आरोपियों से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन आरोपी रात में संदिग्ध अवस्था में मोटरसाइकिल से कलारी के पास शराब लाते देखा है जो घटना से पहले घटनास्थल की ओर जाते हुए दिखे और पुलिस सूचना पर हनुमंत रावत, खम्मी रावत एवं राजेंद्र परिहार निवासी नरौआ को दबिश देकर पकड़ा और पूछताछ करने पर राकेश कुशवाह ने लूट करना स्वीकार किया। 

आरोपी हनुमत पुत्र बाल किशन रावत निवासी नरौआ के कब्जे से घटना में उपयोग की गई उसके भाई भूरा रावत की बाइक, खम्मी उर्फ सुल्तान पुत्र बादामसिंह रावत एवं राजेंद्र उर्फ पप्पू परिहार पुत्र भीकमसिंह परिहार निवासी नरौआ के कब्जे से लूटी गई रकम, लावा कंपनी का मोबाईल, पर्स आदि जब्त किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!