बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बैराड़ कस्बे में ही एक बस ने एक अधेड़ राहगीर को रौंद दिया। जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बस का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह शर्मा बस क्रमांक एमपी 33 टी 0599 को उसका क्लीनर धोने के लिए बैराड़ तालाब के पास ले जा रहा था। तभी रावत ठावा के पास बस ने खेत पर जा रहे वृद्ध राहगीर रामचरण कुशवाह पुत्र बुद्वृराम कुशवाह उम्र 60 वर्ष निवासी भदैरा को रौंद दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस चला रहा क्लीनर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शर्मा बस को चला रहा था क्लीनर, अधेड़ राहगीर को रौंदा, मौत
11/19/2017
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बैराड़ कस्बे में ही एक बस ने एक अधेड़ राहगीर को रौंद दिया। जिससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बस का चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार आज सुबह शर्मा बस क्रमांक एमपी 33 टी 0599 को उसका क्लीनर धोने के लिए बैराड़ तालाब के पास ले जा रहा था। तभी रावत ठावा के पास बस ने खेत पर जा रहे वृद्ध राहगीर रामचरण कुशवाह पुत्र बुद्वृराम कुशवाह उम्र 60 वर्ष निवासी भदैरा को रौंद दिया। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद बस चला रहा क्लीनर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।