भावांतर भुगतान योजना: 16 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक फसल बेचने वाले किसान भी करा सकेंगे पजींयन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भावांतर भुगतान योजना में पंजीयन नहीं करा पाए वे किसान 15 से 25 नवम्बर 2017 तक पंजीयन कराकर योजना का लाभ उठा सकते है। ऐसे किसान भी योजना में पंजीयन करा सकेंगे, जो 16 अक्टूबर 2017 से 15 नवम्बर 2017 के तहत अधिसूचित मण्डी में अपनी फसल का विक्रय कर चुके है। 

किसान भाई मण्डी में उपज बेचते समय अपनी पंजीयन पर्ची साथ लेकर आए। पंजीयन क्रमांक उपज की नीलामी के बाद बताए। फसल बेचने के बाद किसान भाई पंजीयन प्रमाण-पत्र जरूर लेंवे तथा अनुबंध पर्ची, टोल पर्ची और भुगतान पर्ची को संभालकर रखें। पंजीकृत किसान अपनी उपज प्रदेश की किसी भी मण्डी में बेच सकते है। 

भावांतर भुगतान योजना के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य एवं मॉडल विक्रय दर की अंतर की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा होगी। 16 अक्टूबर 2017 से पूर्व के अनुबंध पत्र तौल पर्ची एवं भुगतान पत्रक भावांतर भुगतान योजना के लिए मान्य नहीं होंगे। किसी भी प्रकार की जानकारी कंट्रोल रूम के टोल फ्री नम्बर 0755-2572501 से प्राप्त की जा सकती है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!