शिवपुरी- पुलिस थाना देहात में एक फरियादी ने अपनी बाईक चोरी को लेकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बाद में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
पुलिस थाना देहात में फरियादी रिंकल पुत्र प्रेम कुमार बंसल उम्र 35 वर्ष निवासी राघवेन्द्र नगर शिवपुरी ने बताया कि उसने अपनी बाईक हीरो डीलक्स क्रं.एमपी 33 एमके 1107 कीमत 20 हजार रूपये को झांसी तिराहा स्थित बर्तन की दुकान के सामने गाड़ी की और दुकान के भीतर चला गया।
जब कुछ देर बाद रिंकल बाहर निकला तो देखा कि उसकी बाईक मौके से गायब थी काफी ढूंढने के बाद भी उसे बाईक नहीं मिली और वह पुलिस थाना देहात पहुंचा। यहां रिंकल ने पुलिस थाना देहात में अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।