शिवपुरी- थाना कोतवाली में एक राहगीर को ट्रक ने टक्कर मार दी और घटना के बाद वहां से फरार हो गया। बाद में फरियादी पुलिस थाना कोतवाली पहुंचा और आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध प्रकरण कर जांच में ले लिया।
थाना कोतवाली में राजेन्द्र पुत्र चिरोंजी परिहार उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम ककरवाया ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था कि तभी उसे रामसहाय पेट्रोल पंप के सामने एबी रोड़ शिवपुरी के समीप उसे ट्रक क्रं.आरजे 11 जीए 4794 के चालक निवासी राजस्थान ने वाहन को अनियंत्रित रूप से चलाते हुए उसे टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया।
इस दुर्घटना के बाद आरोपी के विरूद्ध दुर्घटना को लेकर धारा 279, 337 के ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।