शादी से पहले बना लिए फिजीकल रिलेशन, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती थाना क्षेत्र के भौंती कस्बे की नई बस्ती में एक युवती के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार पूर्वी पुत्री हनुमान जाटव परिवर्तित नाम उम्र 19 वर्ष का बीते चार माह पहले गांव के ही रानू पुत्र रविन्द्र जाटव से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। जिसके चलते दोनों ने साथ रहने की कसमें खाकर शादी करने का बादा किया। इस बादे के चलते दोनों मेें फिजीकली रिलेशन भी बन गए और दोनों आए दिन अपने प्यार की रंगरेलिया मनाने लगे। 

बीते रोज उक्त युवती ने आरोपी से शादी करने की बात कही तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। शादी से इंकार के बाद युवती ने अपने आप को ठगा हुआ महसूस किया और पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया। परिजन युवती को लेकर भौंती थाने पहुंंचे। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ धारा 376 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!