पिछोर। जिले की पिछोर पुलिस ने आज इण्डिगो कार में रखकर अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाई जा रही 36 पेटी 3 लाख रुपए कीमत की अवैध शराब को मय इण्डिगो कार सहित जब्त कर लिया है। शराब तस्करी में उपयोग की जा रही इण्डिगो को भी कार्यवाही की जद में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पिछोर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नंबर की इण्डिगो कार में अवैध रूप से शराब की खेप लाई जा रही है। इस सूचना पर से पुलिस ने नाकाबंदी कर खुरई क्षेत्र में गाड़ी को धर दबोचा। इण्डिगो की तलाशी लेने पर उसमें 36 पेटी अवैध शराब रखी पाई गईं।
पुलिस ने इस मामले में शराब तस्करी कर रहे शिवम परिहार पुत्र मंगेश परिहार निवासी डाक बंगला रोड़ पिछोर तथा शैलेन्द्र सिंह उर्फ नातीराजा पुत्र तेजभान सिंह निवासी पिछोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। बरामद कार की कीमत लगभग 7 लाख रुपए बताई जा रही है जबकि शराब की कीमत 3 लाख रुपए आंकी गई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।