ससुराल जनों को पांच लाख नहीं दिए तो मोहनी को घर से बाहर निकाल दिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महल कॉलोनी में निवासरत एक परिवार ने अपनी ही बहूं को दहेज में 5 लाख रूपए नहीं देने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बात की शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी ससुरालजनों पर दहेज प्रताणना का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मोहनी पत्नि बृजमोहन सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी शिवपुरी की शादी 2012 में महल कॉलोनी में निवासरत बृजमोहन सोनी के साथ बड़ी धूमधाम से हुई। शादी के बाद सब ठीक चलता रहा। बीते कुछ दिनों से दहेज लोभी परिजन युवती से दहेज में पांच लाख रूपए लाने की मांग करने लगे। 

जब मोहनी ने दहेज लाने में असमर्थता दिखाई तो आरोपीयों ने एक राय होकर महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस बात की शिकायत पीडि़ता ने कोतवाली में की। जहां पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर ससुरालजन आरोपी पति बृजमोहन,ससुर अनिल,रमेशचंद्र और राजकुमारी सोनी पर धारा  498ए,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!