करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे में ही एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। इस बात की शिकायत पीडि़ता ने करैरा थाने में की। जहां पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार करैरा की एक 24 वर्षीय युवती का प्रेम-प्रसंग करैरा के ही नीरज उर्फ नीरू गुप्ता के साथ चल रहा था। बीते रोज जब घर पर कोई नहीं था तो युवती ने अपने प्रेमी को बुला लिया। अकेले का फायदा उठाकर दोनों रंगरेलियां मना रहे थे। तभी युवती के परिजन आ गए। अपनी पुत्री को नीरज की बाहों में देख परिजन भडक़ गए।
उसके बाद परिजनों ने युवती को फटकारा। परिजन युवती को लेकर करैरा थाने पहुंचे। जहां युवती ने पुलिस में शिकायत की कि आरोपी उसे आए दिन छेड़छाड़ करता था और आज तो उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती की इसी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी नीरज गुप्ता के खिलाफ धारा 354, 354ए,354डी,323,294, 506, 452 ता0हि0 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।