भाजयुमो ने नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के नेतृत्व में निकाली विशाल बाईक रैली

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज शहर में नवनिर्वाचित अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने शहर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशन में अपने नगर की नवीन कार्यकारिणी के साथ मिलकर जन निर्माण रैली का आयोजन किया जिसका उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के द्वारा हर, वर्ग, व्यक्ति, किसान, छात्र, वयस्क, एवं महिलाओं के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जरूरत है उन योजनाओं को जाने और जन जन तक पहुंचाकर अपने जीवन का सृष्टि निर्माण करें जन निर्माण रैली में जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी जी एवं अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों नेताओं एवं युवा मोर्चा नगर के सभी पदाधिकारी सहित सभी युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। 

रैली में लगभग 500 मोटरसाइकिल 110 चार पहिया वाहन लगभग डेढ़ हजार लोग मौजूद थे रेली गांधीपार्क से शुरू हो कर शहीद तात्या टोपे जी के स्मारक पर भारत माता की आरती के साथ भव्य समापन हुआ नगर मंडल अध्यक्ष एवं नगर पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया। आगे भी इसी तरह सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा 

दीपक राठौर, सूरज बंसल, राजा यादव, सक्षम शर्मा, आशीष सेठ, सागर यादव , महामंत्री सोनू कुशवाह, हिमांशु अग्रवाल, मंत्री दीपक कुशवाह, अंकित जैन, राहुल खटीक, विष्णु प्रताप, भदौरिया, सुरेंद्र धाकड़, कोषाध्यक्ष अनूप जैन, सह कोषाध्यक्ष अंकुर शर्मा कान्हा शर्मा, कार्यालय मंत्री नरेंद्र रावत, सह कार्यालय मंत्री वेद राय निहाल सिंह यादव, प्रचार मंत्री भास्कर राठौर, सह प्रचार मंत्री शैलेंद्र चौहान एवं वीरेंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी आशीष सेन, सह मीडिया प्रभारी शिवकुमार शर्मा, मिठ्ठू जाटव, आईटी सेल प्रभारी करण भटनागर, सह आईटी सेल ऋषभ जैन, शिवम गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेंद्र गुप्ता, सह सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व देवा पाराशर, संतोष राजपूत उपस्थिति थे। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!