शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत पोहरी रोडसिंह निवास पर खेती के खाद लेने जा रहे एक किसान को पिकअप वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में किसान बुरी तरह घायल हो गया जहां अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि हिमाचल रावत के मकान के पास पोहरी रोड सिंह निवास पर एक साइकिल सवार वृद्ध का एक्सीडेंट हो गया है। वृद्ध को पिकअप वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में घायल को अस्पताल लेकर आई लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृत वृद्ध कौन था तथा इसके परिजन कौन थे पुलिस को पता नहीं था। जिस पर पुलिस ने आसपास के थानों को सूचित किया और वृद्ध के परिजनों का पता लगाने में जुट गई।
तब देर शाम पता चला कि उक्त वृद्ध जशराजपुर का रहने वाला है और उसका नाम शंकरलाल रावत है। जिस पर शंकरलाल का बड़ा बेटा आया और उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते हैं और खाद खरीदने की कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं आए। मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है यह वाहन यूपी का था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।