शरारती तत्वों ने अबेंडकर की मूर्ति का चश्मा तोड़ा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सूंड से आ रही है। जहां गांव में बनी भारत रत्न अबेडकर की मूर्ति को बीती रात्रि शरारती तत्वों ने निशाना बनाकर छतिग्रस्त कर दिया है। इस मामले की शिकायत गांव के ही एक दलित युवक ने सिरसौद थाने में की। जहां पुलिस ने शरारती तत्वों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार ग्राम सूंड में बीते रोज कुछ शरारती तत्वों ने गांव में ही बनी अंबेडक़र की मूर्ति के चश्मे, नाक के साथ छेड़छाड़ करते हुए उन्हें छतिग्रस्त कर दिया। इस बात की भनक अलसुबह ग्राम के ही दलित समुदाय के लोगों को लगी तो गांव में तनाब की स्थिति निर्मित हो गई। 

उसके बाद उक्त घटना की सूचना सिरसौद थाने की पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाकर गांव के ही दलित युवक दयाराम पुत्र छुट्टीराम जाटव की रिपोर्ट पर शरारती तत्वों के खिलाफ धारा 295 भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

बताया गया हैै उक्त मूर्ति के पास आए दिन गांव के ही शरारती तत्वों का जमाबाड़ा लगा रहता था। जो आए दिन मूर्ति के पास शराब पीकर हुड़दंग करते रहते थे। संभबत:किसी शरारती तत्व ने ही उक्त बारदरत को अंजाम दिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!