रपटे पर काम को लेकर चले लाठी और लुहांगी

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेंगाड़ा में रपटे पर काम को लेकर दो पक्षों में खूनी संर्घष हो गया है। इस मामले में दोनों और से जमकर लाठी और लुहांगी चली। जिससे दोनों पक्षों के लोगों के यहां चोटे आई है। इस बात की शिकायत दोनों पक्ष के लोगों ने बैराड़ थाने में की। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर दोनों आरोपीयों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम सैगाड़ा में सोवरन सरपंच का काम में रपटे का निर्माण करा रहा था। तभी गांव का ही आरोपी चंदेल सिंह अपने साथीयों के साथ रपटे पर आ गया। रपटे के निर्माण कार्य को बंद करने की कहने लगा। जिस पर सोबरन ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपीयों ने एक राय होकर सोबरन पर हमला बोल दिया।  

जिससे सोबरन को गंभीर चौटें आई है। उसके बाद इस घटना की सूचना सोवरन के परिजनों को मिली तो उन्होंने भी इस मामले में आरोपीयों पर पलटवार करते हुए मारपीट कर दी। दोनों और से हुए इस खूनी संर्घष में आधा दर्जन लोगों को चोटे आई है। दोनों पक्षों ने इस मामले की शिकायत बैराड़ थाने में की। जहां पुलिस ने दोनों आरोपीयों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!