आदर्श बंधू स्कूल में छात्रा से अभद्रता, छात्र की घर जाकर कुटाई

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में एक छात्र ने छात्रा के साथ बदसलूकी कर दी। इस बात की शिकायत छात्रा ने अपले परिजनों से की। तो परिजन तत्काल उक्त मामले को लेकर छात्र के घर जा पहुंचे और छात्र की जमकर कुटाई कर दी। उसके बाद दोनो छात्रों के परिजन स्कूल पहुंचे। जहां प्रबंधन ने उक्त मामले में छात्रा को स्कूल से निकाल दिया है। हांलाकि प्रबंधन ने इस मामले में छात्रा को स्कूल से निकालने की बात को नकार दिया है। 

जानकारी के अनुसार शहर के शांति नगर में संचालित प्रायवेट स्कूल आदर्श बंधु स्कूल में कक्षा 9 में अध्ययन रत एक छात्रा के साथ स्कूल में ही अध्यनरत कक्षा 7 के छात्र ने अभ्रदता कर दी। इस बात की शिकायत छात्रा ने अपने परिजनों से की। इस घटना के बाद परिजन तत्काल छात्र के घर जा पहुंचे और छात्र के साथ जमकर मारपीट कर दी। उसके बाद दोनों पक्ष स्कूल पहुंचे जहां दोनों को प्रबंधन ने समझा दिया है। हांलाकि इस मामले में पुलिस को दोनों और से कोई शिकायत नहीं की थी। 

इनका कहना है-
हां स्कूल में छात्र और छात्रा के बीच कहासुनी हो गई थी। यह तो सामान्य घटना है। रही बात छात्रा को स्कूल से निकालने की तो अभी तो ऐसा कुछ नहीं किया। दोनों के परिजन आ गए थे। दोनों को समझा दिया है। 
धर्मेन्द्र तिवारी, वाईस प्रंसीपल, आदर्श बंधू स्कूल
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!