शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर क्षेत्र के गिट्टी शोरूम के पास में एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में किशोरी के परिजनों ने उक्त मामले की शिकायत कोतवाली में की। जहां पुलिस ने किशोरी के परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एक 17 वर्षीय किशोरी जो कि गिट्टी क्रेशर के पास अपने परिजनों के साथ रहती थी। बीते रोज परिजन काम पर गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था। तभी अज्ञात आरोपी किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया।
जब परिजनों ने घर आकर देखा तो युवती नहीं मिली। परिजनों ने हर संभब जगह युवती की तलाश की। जहां पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।