शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पांच लोगो ने पहले तो बाई में टक्कर मारी फिर उसे रोककर उसके साथ मारपीट कर दी बाद में जान से मारने की धमकी दी और वहां से भाग गए। घटना रात 9:45 बजे के लगभग की है जब फरियादी युवक अपने घर की ओर जा रहा था कि तभी उसे पांच लोगों ने घेर लिया और मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में फरियादी समेन्द्र पुत्र लहरी रावत उम्र 20 वर्ष निवासी खोरघार थाना सिरसौद हाल निवासी गांधी कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि वह बीती रात्रि को अपनी बाईक पर सवार होकर किसी काम से रेल्वे स्टेशन की ओर गया हुआ था। जब वह लौटकर अपने घर जा रहा था कि तभी उसे शक्तिपुरम खड़ा के निकट पीछे से एक बाईक चालक ने टक्कर मार दी और समेन्द्र वहीं बाईक में टक्कर बाद के रूक गया।
इसके बाद टक्कर मारने वाले निखिल व दीक्षित के साथ उसके तीन अन्य साथी और मौके पर आ गए और सभी ने मिलकर समेन्द्र के साथ विवाद कर गाली-गलौज की बाद में उसके साथ मारपीट कर दी और मौके से जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने इस घटनाक्रम में फरियादी समेन्द्र की शिकायत पर पांचों आरोपियों के विरूद्ध धारा 279,337,294,323,506,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।