कोलारस। क्षेत्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की कोलारस में विशाल जन आक्रोश सभा प्रदेश के स्वास्थ मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह जी के लिए मुसिबत बन गई। बताया जाता है कि कोलारस में 4 बजे जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा खत्म हुई तो वहां आए हजारो लाग वापस अपने घरो को जाने लगे।
इसी बीच कोलारस में मंत्री रूस्तम सिंह का काफिला पहुंच गया भीड़ इतनी थी की कोलारस नेशनल हाईवे पर दोनो और लंबा जाम लग गया। इस जाम में प्रभारी मंत्री सहित कलेक्टर और एसपी भी फंस गए। करीब 45 मिनिट की कड़ी मश्क्कत के बाद जाम खुल सका और प्रभारी मंत्री का काफिला अपने गंतव्य की और रवाना हो सका।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।