शिवपुरी। पुलिस थाना सुरवाया में अमोलाघाट के निकट एक पिकअप के अनियंत्रित हो जाने के कारण राहगीर युवक टक्कर से घायल हो गया। बाद में पिकअप चालक वहां से भाग गया जबकि घायल ने पुलिस थााना सुरवाया पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सुरवाया थाना में फरियादी अशोक पुत्र गंगाराम रजक उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम दौधा जिला मुरैना ने बताया कि वह अपने गतंव्य को जाने के लिए अमोला घाटी फोरलेन के निकट अपने ट्रक के साथ किसी अन्य वाहन के आने का इंतजार कर रहा था जब वह वाहन आता नहीं दिखा तो वह चलने लगा। इसी बीच उसे पीछे से आ रहे पिकअप वाहन क्रं.यूपी 95 बी.4799 के चालक ने फरियादी के ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी और इस टक्कर में अशोक के हाथ-पैर व अन्य जगह चोट आई है।
घटना के बाद जहां पिकअप वाहन चालक मौके से भाग गया तो वहीं दूसरी ओर फरियादी अशोक ने आरोपी पिकअप वाहन चालक के विरूद्ध पुलिस थाना सुरवाया में धारा 279 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।