पिछोर। जिले के पुलिस थाना पिछोर में एक नव युवती के साथ थाना क्षेत्र सीमा के ही एक आरोपी ने मौका पाकर छेड़छाड़ कर दी और बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। बाद में युवती ने अपने साथ हुई इस घटना को लेकर पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना पिछोर में फरियादी नव युवती नमिता पुत्री रामसेवक गुप्ता (परिवर्तित नाम)उम्र 19 वर्ष निवासी पिछोर ने बताया कि वह बीती 30 अक्टूबर कीरात्रि 7:30 बजे अपनी किसी सहेली के यहां घर से बाहर निकलकर जा रही थी। इसी बीच राजा महादेव नरिया मोहल्ला पिछोर के निकट उसे आरोपी शब्बर खान निवासी खटकयाना मोहल्ला पिछोर मिला और उसने युवती नमिता को अकेला पाकर बुरी नियत से उसका हाथ पकड़ लिया।
जब नमिता ने विरोध जताया तो आरोपी शब्बर ने उसे जान से मारने की धमकी देकर बुरा काम करने का दबाब बनाया लेकिन युवती के शोर मचाने से वहां कोई अन्य युवत को आता देख आरोपी मौका पाकर वहां से भाग गया। अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ की घटना को लेकर नमिता ने परिजनों को बताया और बाद में परिजनों के साथ पुलिस थाना पिछोर पहुंचकर आरोपी शब्बर खान के विरूद्ध पिछोर थाने में धारा 354,506 आईपीसी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।