दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं को जमकर पीटा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के पुलिस थाना सुभाषपुरा और कोलारस में अलग-अलग घटनाओं में दो जगह महिलाओ के साथ आरोपीयों ने मारपीट की और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। बाद में महिलाओं ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार थाना सुभाषपुरा में फरियादी महिला मिथलेश पत्नि घनश्याम बघेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भानगढ़ ने बताया कि उसके ही परिवार के आरोपी राधे बघेल ने बीती रात्रि को महिला मिथलेश के साथ घर में रहकर विवाद किया और बाद में गाली-गलौज कर महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। 

अपने ही घर में परिजन के द्वारा हुई इस मारपीट को लेकर मिथलेश ने पुलिस थाना सुभाषपुरा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने आरोपी राधे बघेल के विरूद्ध धारा 294,323,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया। 

पति ने की पत्नि की पिटाई, मामला दर्ज
वहीं दूसरी घटना में थाना कोलारस में फरियादी में महिला श्रीमती सुनीता पत्नि वीरू वाल्मीकि निवासी चंदेरी की पोर कोलारस ने बताया कि उसके पति  वीरू पुत्र ज्ञानी वाल्मीकि ने घर में किसी बात को लेकर रात 8 बजे पत्नि सुनीता से विवाद किया और बाद में गाली-गलौज की जब सुनीता ने पति वीरू को गालियां देने से रोका तो वीरू तैश में आ गया और उसने सुनीता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। 

पति द्वारा मारपीट का शिकार हुई पत्नि सुनीता ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना कोलारस में की और पति के विरूद्ध धारा 323,294,506 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!