शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, सामान राख

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के रन्नौद पिछोर रोड पर ग्राम राजापुर में बीते रोज एक किराना दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस हादसें में दुकान में रखा सामान राख हो गया। इस मामले में पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना में लेे लिया है। जानकारी के अनुसार नीरज पुत्र हरि सिंह लोधी ग्राम राजापुर अपनी दुकान में बैठे हुए थे तभी अचानक आग लग गई  देखते ही देखते पूरी दुकान में पकड़ गई। आनन फानन में लोगों ने पानी डालना शुरु किया लेकिन आग अपना विकराल रूप कर चुकी थी। इस हादसे में दुकान की बिल्डिंग  सहित चटक चुकी है। 

समय पर नहीं आई दमकल
ग्राम राजापुर से पिछोर की दूरी करीब 25 किलोमीटर है नीरज ने बताया जैसे ही मेरी दुकान में आग लगी मैंने दमकल को तुरंत फ़ोन लगाया लेकिन दमकल तब तक आती जब तक मेरी दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। 

जिसमें मेरे खाने-पीने और दुकान का पूरा सामान था जो जलकर राख हो गया यदि समय पर दमकल आ जाती तो मेरी दुकान बच जाती आगजनी की शिकायत मैंने मायापुर थाने में दर्ज करा दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!