खेत में घुसी गाय तो कुल्हाड़ी मारी, घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के चंदनपुरा गांव में खेत में घुसी एक गाय को गांव के ही तीन युवकों ने कुल्हाड़ी मार दी। जिससे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले की सूचना हिन्दू संघटनों को लगी तो वह तत्काल गांव पहुंचे और घायल गाय को लेकर शिवपुरी आए। जहां गाय का उपचार किया जा रहा है। 

जानकारी के अनुसार प्रकाश पुत्र प्रभुलाल धाकड़ निवासी चंदनपुरा की गाय गांव में घूमते हुए चरणसिंह की सब्जी में चरने लगी। इस गाय को सब्जी में चरता देख चरणसिंह जाटव अपना आपा खो बेठा और अपने साथियों लोहरे जाटव, तेज सिंह जाटव के साथ मिलकर गाय पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। 

इस मामले की सूचना जैसे ही हिन्दू संघटनों को मिली तत्काल गांव पहुंचे और गाय को लेकर शिवपुरी आए।इस मामले में पुलिस ने फरियादी प्रकाश की रिपोर्ट पर तीनों आरोपीयों के खिलाफ धारा 429 के तहत मामला दर्ज कर आरोपीयों को हिरासत में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!