पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र मायापुर कस्बे में एक युवती के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। इस बात की शिकायत युवती ने परिजनों के साथ पहुंचकर मायापुर थाने मेें की। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर दोनो आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यहां पुलिस थाना मायापुर में एक 19 वर्षीय युवती ने बताया कि वह रात्रि के समय घर के बाहर अचानक किसी के आने की आवाज सुनकर बाहर गई हुई थी। इसी बीच उसे वहां दो आरोपी राहुल राय व छोटू राय निवासी ग्राम घिलधौरा मिले।
जिन्होंने नव युवती के साथ उसके घर के बाहर अशलील छेड़छाड़ शुरू कर दी जब युवती ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे डराया धमकाया और मारपीट की, लेकिन वह अपने मंसूबों मे कामयाब नहीं हो सके और युवती के चीखने कीआवाज सुन परिजन आ गए तभी आरोपी वहां से भाग गए।
अपने साथ हुई इस छेड़छाड़ की घटना को लेकर युवती संध्या ने पुलिस थाना मायापुर में दोनों आरोपियों राहुल व छोटू राय के विरूद्ध धारा 354,323,34 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच मे ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।