रेलवे स्टेशन के पास जुुआ खेल रहे जुआरी दबौचे

NEWS ROOM
0


शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में जुआरियों  के फड़ पर लग रहे हार-जीत के दांव की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने दबिश देकर वहां से आधा दर्जन जुआरियों को पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों से रकम बरामद करते हुए उनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही को पुलिस ने अंजाम दिया।

थाना पुलिस कोतवाली को जरिए मुखबिर के सूचना मिली कि थाना क्षेत्र की सीमा में अवैध रूप से जुए का फड़ लगाकर लोग पैसो के साथ हार-जीत का दांव मांग रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और रेल्वे स्टेशन के समीप से आधा दर्जन जुआरियों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। इन जुआरियों में श्यामलाल पुत्र भरोसीलाल राठौर निवासी मनियर शिवपुरी, हेमंत पुत्र चंदन सिंह राठौर उम्र 22 वर्ष निवासी मामू पान वाली गली कमलागंज सहित अन्य जुआरियों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से एक ताश की गड्डी व नगद 1440 रूपये बरामद किए। पकड़े गए सभी जुआरियों के विरूद्ध पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। 

थाना देहात पुलिस ने भी पकड़े जुआरी
जुआ खेल रहे जुआरियों के फड़ पर पुलिस थाना देहात ने भी दबिश दी और यहां कार्यवाही करते हुए भैंरोबाबा मंदिर के पास झांसी रोड़ पर जुआ खेल रहे सोनू पुत्र गोपाल रजक निवासी कमलागंज, परमानन्द पुत्र बद्रीप्रसाद राठौर निवासी फतेहपुर को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने ताश की गड्डी व नगद 250 रूपये बरामद किए। पकड़े गए जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत देहात पुलिस ने कार्यवाही की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!