पुरानी रंजिश के चलते महिला को जमकर पीटा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोलारस क्षेत्र में एक महिला के साथ उसके पड़ौस में रहने वाले दो आरोपीयों ने मिलकर विवाद किया गाली-गलौज की और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बााद आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है। 

थाना कोलारस में फरियादी महिला नीमल पत्नि राजकुमार आदिवासी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बैरसिया ने बताया कि उसका विवाद कुछ समय पूर्व उसके पड़ौस में रहने वाले करन सिंह आदिवासी व खैरू आदिवासी के साथ हुआ था और इसी रंजिश को भुनाते हुए आरोपियों ने बीते रोज महिला नीलम के साथ उसके विवाद किया और जातिसूचक गालियां देते हुए दोनों आरोपियों ने मिलकर नीलम के साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर आरोपीगण वहां से भाग गए। 

अपने साथ हुए घटनाक्रम को लेकर बाद में महिला नीलम ने पति राजकुमार को बताया और वह दोनों पुलिस थाना कोलारस पहुंचे जहां आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,323,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया। पुलिस ने मामला जांच मे ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!