कोर्ट रोड पर दो बाईक भिड़ी, दो युवक घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को उस समय एक बाईक चालक ने टक्कर मार दी जब वह घर से कुछ सामान लेने के लिए बाजार की ओर निकला था इसी बीच उसे बाईक सवार ने वाहन को अनियंत्रित रूप से चलाते हुए टक्कर मार दी और वहां से भाग गया। बाद में युवक ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
 
थाना कोतवाली में फरियादी प्रताप पुत्र हल्केराम चिढ़ार उम्र 20 वर्ष निवासी फतेहपुर शिवपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर से बाजार के लिए कुछ सामान लेने निकला था। इसी बीच उसे आार्शीवाद अस्पताल के सामने कृष्णपुरम कॉलोनी में एक बाईक क्रं.एमपी 33 एमएम 5672 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर बाईक चालक फरार हो गया। बाद में प्रताप ने अपने साथ हुई घटना को लेकर पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

इसी प्रकार एक अन्य दुर्घटना थाना कोतवाली क्षेत्र के ही पोहरी रोड़ पर भी हुई जहां फरियादी रवि पुत्र लखन लाल रावत उम्र 22 वर्ष निवासी करौंदी कॉलोनी को आरोपी बाईक क्रं.एमपी 33 एमएम6326 के चालक ने वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाकर रवि में टक्कर मार दी और दुर्घटना के बाद वहां से भाग गया। जिस पर पुलिस ने इन दोनों ही मामलो में बाईक चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!