बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के बीलवरा गांव में बहुचर्चित गिरोह रहे बण्डा गिरोह के एक सदस्य ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव के ही एक युवक पर कुल्हाडी से हमला बोल दिया। इस घटना में युवक के सिर में चोट आई है। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फूल सिंह पुत्र इंदर सिंह निवासी बीलवरा माता ने अपने खेत में आरोपी पप्पू रावत और उसके तीन अन्य साथियों को जानवर चराने से रोका तो उन लोगों ने फूल सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। फूल सिंह के हाथों पर सिर में चोट आई है। फूल सिहं घटना के बाद वही बेहोश हो गया था उसके बाद उसका दोस्त वीरेंद्र वहां पहुंचा और वो उसको लेकर आया जिसके बाद उसने उसे अस्पातल में भर्ती कराया।
बताया गया है आरोपी पप्पू रावत इस गांव में आंतक का पर्याय रहे बण्डा गिरोह का सदस्य रहा है। इस गिरोह के मुखिया को पुलिस ने मुठभेड़ में मार दिया था। उसके बाद भी इस गिरोह के सदस्य आए दिन इस रोड़ से निकलने बाले राहगीरों के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते रहे है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।