पिछोर। जिले के पुलिस थाना पिछोर में एक युवक का शव कुऐं से पुलिस ने बरामद किया। बताया गया है कि वृद्ध घर से बिना बताए कहीं चला गया था। बाद में वह तो नहीं मिला लेकिन उसकी लाश कुऐं से पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
पुलिस में फरियादी रामप्यारी कोली ने थाना पिछोर में 6 सितम्बर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति रघुवर बिना बताए कही चला गया है। लापता रघुवर की तलाश पुलिस व परिजनों ने की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
इसी बीच रघुवर की लाश मड़वाला कुआं ग्राम सेमरी में पाई गई। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। परिजनों को आस थी कि लापता रघुवर कहीं चला गया है और वह लौटकर आ जाएगा लेकिन रघुवर तो नहीं आया उसका शव जरूर पुलिस ने कुऐं से बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।