शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के काली माई मंदिर से पूजा कर लौट रही एक युवती को एक बाईक सबार युवक ने टक्कर मार दी। जिससे युवती को चोटे आई है। इस मामले की शिकायत महिला ने देहात थाने में की। जहां पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी बाईक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार थाना देहात में फरियादी युवती संध्या पुत्री देवीलाल जाटव उम्र 25 वर्ष निवासी कमलागंज थाना फिजीकल ने बताया कि वह काली माता मंदिर से होकर अपने घर कीओर जा रही थी इसी बीच उसे होमगार्ड कार्यालय के सामने पुरानी शिवपुरी पर एक बाईक सवार ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी और दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया।
इस घटना के बाद युवती पुलिस थाना देहात पहुंची और आरोपी बाईक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी बाईक चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।