करैरा में विवाहिता 2 बच्चों के साथ कुएं में कूदी, तीनों की मौत

Updesh Awasthee
0
करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टोड़ा गांव में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूंदकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंंची और लाशों को कुएं से निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


जानकारी के अनुसार कृष्णा लोधी पत्नि अनिल लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी टोड़ा बीते रोज दोपहर अपने बच्चों के साथ घर से गायब थी। परिजनों ने हर संभब जगह तलाश जब नहीं मिली तो आज सुबह फिर तलाश की तो तीनों की लाश गांव के बाहर कुएं में पड़ी मिली। 

इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश को कुएं से निकाला। बताया गया है मृतक के घर में आए दिन बिवाद होता रहता था। और संभत: इसी विबाद के चलते कृष्णा ने यह कदम उठाया है। 

इस घटना में कृष्णा के साथ डेढ़ बर्षीय और एक ढाई बर्षीय मासूम भी असमय काल के गाल में समा गए है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!