टीव्ही देख रहे युवक की घर में घुसकर मारपीट

Updesh Awasthee
0
पिछोर। जिले के पुलिस थाना पिछोर में एक युवक को घुसकर चार आरोपियों ने मिलकर मारा पीटा और उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। बाद में फरियादी पुलिस थाना पिछोर पहुंचा और अपने साथ हुए घटनाक्रम को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। 

थाना पिछोर में फरियादी दीपक पुरोहित पुत्र पवन शर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी नई बस्ती पिछोर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने अपने घर में ही बैठकर टीव्ही देख रहा था कि तभी किसी पुरानी रंजिश के चलते उसके घर में अचानक चार आरोपीगण मदन दुबे, गोलू दुबे, रूपेश दुबे व राजेश दुबे निवासी नई बस्ती पिछोर आ घुसे और सीधे सभी आरोपियो ने मिलकर पहले दीपक के साथ विवाद किया।

जब दीपक ने उन्हें गालियां देने से रोका तो आरोपियों ने मिलकर दीपक के साथ उसी के घर में मारपीट कर दी और वहां से उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। अपने ही घर में हुई इस मारपीट की घटना को लेकर दीपक ने पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई और चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 451,323,506,34,324 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!