शिवपुरी। केरल राज्य में हिंदूवादी कार्यकर्ताओं संघ एवं भाजपा के समर्थकों के प्रति हो रही हिंसा के विरुद्ध भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के 200 से अधिक कार्यकर्ता केरल के पथानामथिट्टा जिले के एलनथूर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आहूत जनरक्षा पदयात्रा मेंं शामिल हुए जिसमें शिवपुरी से भी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान के नेतृत्व में युवा शामिल हुए।
मीडिया प्रभारी सुरेंद्र जैन बंटी द्वारा बताया गया कि केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी एवं केरल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कुम्मानम रामशेखरम ने यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान ने बताया कि केरल में कम्युनिस्ट शासन लाल आतंक को बढ़ावा दे रहा है भाजपा ने विकास और सदभाव की राजनीति को तरजीह दी है, लेकिन माक्र्सवादी केरल सरकार लोकतंत्र की हत्या पर उतारू है।
जनरक्षा यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता केरल सरकार की दशा और दिशा बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्री चौहान ने बताया कि केरल में हो रही हिंसक घटनाओं के विरोध में युवा मोर्चा जिला शिवपुरी द्वारा राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देकर लाल आतंक को बढ़ावा देने वाली केरल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
पदयात्रा में शिवपुरी जिले का प्रतिनिधित्व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिले के प्रभारी विनय जैन एवं जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान द्वारा किया गया। शिवपुरी जिले से मोर्चे के अन्य कार्यकर्ता भी यात्रा में सम्मिलित हुए। खास बात यह रही कि ग्वालियर संभाग से सिर्फ शिवपुरी युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ही सम्मिलित हुए।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।