शिवपुरी। पुलिस थाना देहात क्षेत्र में एक ओमनी मारूति वैन में सवार होकर अपने काम से आए दो युवकों की की इस गाड़ी को अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और इस दुर्घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। दूसरी ओर घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वहां से भाग गया। इस मामले को लेकर फरियादी ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थाना देहात में फरियादी मयंक पुत्र सुरेन्द्र सिंह यादव उम्र 21 वर्ष निवासी गासीपुर थाना अछल्दा जिला औरेया उ.प्र. ने बताया कि वह किसी काम से अपने परिजन नरेन्द्र यादव के साथ परमाल ढ़ाबा के सामने एबी रोड़ पर आया हुआ था।
जब वह अपने ओमनी वाहन में सवार होकर निकल ही रहे थे कि तभी रोड़ क्रॅास करते समय एक अज्ञात वाहन ने उनकी मारूति को जोरदार टक्कर मार दी और इस टक्कर में नरेन्द्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया जबकि दूसरा फरियादी मयंक घायल हो गया। घटना को लेकर पुलिस ने जानलेवा दुर्घटना कारित करने वाले अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279,337,304ए के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।