कुत्ते की बफादारी, अपनी जान पर खेलकर बचाई मालिक की जान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कुत्ते की वफादारी के किस्से बैसे तो आम बात हैै और आए दिन कुत्ता अपनी बफादारी दिखाकर लोगों को अपने प्रति आकर्षित करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ता। परंतु आज जो मामला सामने आया है वह बिल्कुल हटकर है। यहां एक कुत्ते ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपनी जान पर खेलकर अपने मालिक की जांन बचाई है। हांलाकि इस हादसे में कुत्ता घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। वहीं कुत्ते के मालिक ने इस मामले को लेकर पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है। 

थाना कोतवाली में फरियादी युवक ध्रुव पुत्र मुरारी लाल शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी मनियर टोल टैक्स पेशे से पत्रकार है जो कि अपने घर पर एक कुत्ता पाले हुए है। रोज की भांति वह देर सायं को कुत्ते को घुमाने के लिए रोड़ के बाहर निकले थे। इसी बीच धु्रव किसी अन्य सज्जन से बात करने लगे और दूसरी ओर एक तेज गति से आ रहे ट्रक पर अचानक कुत्ते की नजर पड़ गई और वह भागा-भागा ऐसे आया कि धु्रव को धक्का दे दिया और स्वयं ट्रक की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद तुंरत ध्रुव कुत्ते को लेकर पशु चिकित्सालय पहुंचे और उसका उपचार कराया। 

वहीं दूसरी ओर आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279,429 के तहत मामला पंजीबद्ध कराया। इस घटना ने आज इंसान और जानवर के बीच होने वाली मानवता का अनूठा उदाहरण पेश किया है जिसमें अपने मालिक के प्रति एक बार फिर जानवर कुत्ते ने वफादारी निभाई और मालिक की जान बचाई क्योंकि जिस वक्त दुर्घटना हुई उस वक्त ध्रुव भी ट्रक की चपेट में आ जाते यदि वह कुत्ता उन्हें धक्का ना देता। आज इस घटनाक्रम को लेकर लोग चर्चाकर इंसान और जानवर के बीच मानवता होने की चर्चा कर रहे है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!