चोरों ने तीन बैट्रीयां कर दी पार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना सुरवाया में एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर से किन्हीं अज्ञात चोरों ने दबिश देकर तीन बैट्रीयों को चुरा लिया जिनकी कीमत 21 हजार रूपये बताई गई है। इस पर पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

थाना सुरवाया में फरियादी विजय सिंह कुशवाह उम्र 54 वर्ष निवासी मोहनगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके घर में रखी तीन बैट्रीयों को अज्ञात चोरों ने दबिश देकर चुरा लिया। घटना रात्रि करीब 10 बजे के बाद की है 

जब परिजन के साथ विजय घर में सोया हुआ था लेकिन इस चोरी की भनक उसे नहीं लगी घटना के बाद जब अगली सुबह उसने देखा तो मौके से बैट्रीयां गायब थी तब विजय ने थाना सुरवाया में अपने घर में तीन बैट्री कीमत 21 हजार रूपये रखी होकर चोरी होने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!