कायस्थ महासभा ने किया 102 बुजुर्गों का सम्मान

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। कायस्थ महासभा शाखा शिवपुरी के तत्वाधान में अंर्तराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर 75 वर्ष से ऊपर की आयु वाले 102 बुजुर्गों का सम्मान स्थानीय सिद्धेश्वर धर्मशाला में किया गया। शास्त्री जयंती, गांधी जयंती के अवसर पर गांधीजी एवं शास्त्रीजी को याद करते हुए जिला अध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्तव, कार्यकारी शशिकांत खरे जी, प्रोफेसर लखनलाल खरे, एवं राकेश भटनागर द्वारा अपने विचारों से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर  राहुल अष्ठाना युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कायस्थ महासभा शिवपुरी ने भोपाल से पधारे प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव जी, प्रदेश के महामंत्री श्री ब्रजेश श्रीवास्तव जी, भोपाल के कार्यकारी अध्यक्ष अभय प्रधान जी, श्री मति विभा श्रीवास्तव सचिव का फूल माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया । वृद्धजनों के आगमन की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता था जैसे कि कायस्थ समाज। वृद्ध जन अपने श्रवण कुमारों के साथ गोदी में ट्राय सायकल पर अथवा सहारे लेकर उपस्थित हुए और उनका सम्मान किया गया। 

उन्होंने शॉल श्रीफल एवं कायस्थ दीप गौरव सम्मान के साथ प्राप्त किया। महासभा जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव जी के द्वारा इस अवसर पर संबोधित करते हुए बताया गया कि अच्छे कार्यक्रमों की श्रृंखला इसी प्रकार जारी रहेगी। कुछ लोगों को कुठित मानसिकता होने के कारण कष्ट होता है। हमें उनसे बचकर चलना चाहिए। भोपाल से पधारे हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव एवं महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, अभय प्रधान कार्यकारी अध्यक्ष भोपाल द्वारा वृद्धजनों की सेवा सम्मान के इस कार्य को सहारा गया। 

प्रदेश स्तर पर कार्य करने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार युवा अध्यक्ष राहुल अष्ठाना ने व्यक्त किया। इस अवसर पर रूपेश श्रीवास्तव महामंत्री मोनू सक्सेना, नीलेश श्रीवास्तव, करण भटनागर, पीयूष भटनागर, रंगरेश श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष गुना, बृजेश श्रीवास्तव उपाध्यक्ष गुना, महेश कुमार श्रीवास्तव, मुन्नूलाल श्रीवास्तव, असीम भटनागर, मनीष श्रीवास्तव युवा जिलाध्यक्ष गुना, अतुल श्रीवास्तव, रामसेवक श्रीवास्तव ग्वालियर, दुस्यंत माथुर, दिलीप माथुर, प्रशांत भटनागर, आदर्श श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, राहुल सक्सेना आदि मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!