पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बछौरा में खेत पर गए एक युवक की लाश कुऐं में पड़ी मिली। इस बात की सूचना मृतक के परिजनों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।जानकारी के अनुसार हरिबल्लभ पुत्र कंचन लाल धाकड़ उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बछौरा अपने खेत पर गया हुआ था।
जब काफी देर तक वह खेत से घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे ढूंढने लगे। तभी परिजन मनोज पुत्र लच्छीराम धाकड़ को खेत के कुऐं में एक लाश नजर आई जब उसे देखा तो वह मृतक हरिबल्लभ निकला। इस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
बताया गया है कि इस मामले में मृतक हरिबल्लभ पुत्र कंचन धाकड़ घर से खेत की कहकर निकला था और उसकी लाश कुऐं में पड़ी मिली। साथ ही कुऐं के ऊपर बिजली के तार टूटे हुए मिले जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।