शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया और जब मकान में कुछ नहीं मिला तो बाद में वह मकान में रखे दो मोबाईलों को चुराकर भाग गए। इस मामले की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाना कोतवाली में कर दी है।
पुलिस थाना कोतवाली में फरियादी नरेन्द्र पुत्र बच्चू सेन उम्र 20 वर्ष निवासी हनुमान कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि वह अपने घर में परिजनों के साथ सोया हुआ था इसी बीच किन्हीं अज्ञात चोंरो ने मकान में प्रवेश किया और घर में खाना तलाशी की जब चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा तो वह घर में रखे दो मोबाईलों को चुराकर भाग खड़े हुए।
फरियादी जब सुबह जागा तो देखा कि घर में सामान बिखरा पड़ा था और दो मोबाईल गायब थे। इस पर वह पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे और पुलिस में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के विरूद्ध धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।