रास्ता रोक कर अधेड़ के साथ मारपीट, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0

शिवपुरी। पुलिस थाना सिरसौद क्षेत्र में एक फरियादी के साथ करीब आधा दर्जन आरोपियों ने मिलकर विवाद किया फिर उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर वहांसे भाग खड़े हुए। पुलिस ने 8 आरोपियों के विरूद्ध विभिन्न धाराओ में प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला जांच में ले लिया है।

थाना सिरसौद में फरियादी शिवचरण पुत्र होलूराम रावत उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम ढकरौरा ने बताया कि वह अने घर की ओर जा रहा था जहां बृजमोहन रावत के मकान के सामने ग्राम ढकरौरा में उसे आरोपी बृजमोहन मिला जिसने रास्ते में रोककर अधेड़ शिवचरण से विवाद किया और बाद में अन्य परिजनों के साथ मिलकर उसकी मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। 

इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है। घायल अधेड़ शिवचरण की रिपोर्ट पर पुलिस ने 8 आरोपियों बृजमोहन रावत, कल्ला रावत, बंटी रावत, मदन लाल रावत, पूरन रावत, अर्जुन रावत, गट्टा रावत निवासी ग्राम ढकरौरा के विरूद्ध धारा 341,294,323,506,34 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!