पाईप को लेेकर विवाद: दो पक्षों में खूूनी खेल, एक दर्जन घायल

NEWS ROOM
0
पोहरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के नोन्हेटा खुर्द गांव में दो पक्षों में पाईप चोरी को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी चली। इस विवाद में दोनों पक्षों के लोगों के यहां चोटे आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार हरीसिंह यादव पुत्र गजनलाल यादव उम्र 55 वर्ष का गांव के ही गजसिंह यादव पुत्र खरखजीत यादव से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। बीते रोज हरीसिंह के खेत में से पाईप चोरी हो गए थे। जिस पर हरीसिंह ने पाईप चोरी का आरोप गजसिंह के परिवार पर लगाया। इसी बात को  को लेकर दोनों पक्षों में खूनी सर्घष हो गया। 

इस घटना में दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए है। इस मामले में पुलिस ने फरियादी गजसिंह पुत्र खरखजीत यादव उम्र 45 वर्ष की रिपोर्ट पर आरोपी हीरा पटेल, हरीसिंह, कमलसिंह, ओरन, दीवान, लाखन, मेहरबान और पूरन यादव निवासी नोन्हेटा खुर्द के खिलाफ धारा 147,323,294,506 वी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

वही दूसरे पक्ष हरीसिंह पुत्र गजनलाल यादव उम्र 55 वर्ष निवासी नौन्हेटा खुर्द की रिपोर्ट पर आरोपी गजसिंह, सीताराम, गोपाल, भरत, दिनेश, चंचल, नरेश और औतार सिंह यादव के खिलाफ धारा 147,148,149,323,204,506 के तहत मामला दर्ज कर सभी घायलों को उपचार के लिए पोहरी समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!