राठौर समाज के निर्वाचन में अशोक राठौर बने जिलाध्यक्ष

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिला राठौर समाज द्वारा गत दिवस समाज के जिलाध्यक्ष हेतु आमसभा व निर्वाचन प्रक्रिया का आयोजन स्थानीय मानस भवन गांधी पार्क में किया गया। जिसमें निर्विरोध रूप से समाज के अशोक राठौर का मनोनयन किया गया। इस मनोनयन के पश्चात बैठक में आमसभा का आयोजन हुआ जिसमें समाज सुधार को लेकर विभिन्न बिन्दुुओं पर चर्चा की गई। 

सर्वप्रथम राठौर समाज के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अशोक राठौर का समाजजनों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया तत्पश्चात सामाजिक बिन्दुओं पर सभी ने विचार-विमर्श व्यक्त किए। यहां निर्वाचन की घोषणा ऊॅ नम: शिवाय मिशन के अध्यक्ष दामोदर राठौर द्वारा की गई तथा समाज के नए जिलाध्यक्ष अशोक राठौर का राजतिलक भी भरी आमसभा में किया गया। 

इस के साथ ही नए समाज की रचना में जिले की राठौर समाज की जनगणना कराना, समाज में एकता स्थापित करना, लिखित विधान बनाना, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर समितियां गठित करना, राठौर शक्ति सेना का गठन करना यह सभी प्रमुख प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। 

जानकारी देते हुए ऑल इंडिया राठौर विकास परिषद के संचालक हरिओम राठौर चैन ने बताया कि नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक राठौर द्वारा शीघ्र ही जिला समिति का गठन कर नगर व जिले का भ्रमण किया जाएगा। कार्यक्रम में भारी जनसमूह उपस्थित हुआ बाद में समाज द्वारा विजयी जुलूस भी निकाला गया इसके पश्चात जुलूस समापन पर अंत में सभी ने गांधी पार्क मानस भवन में आयोजित स्नेहभोज में भाग लिया। अंत में आभार प्रदर्शन पूर्व विधायक माखन लाल राठौर द्वारा जबकि कार्यक्रम का संचालन श्याम सुन्दर राठौर ने किया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!