वनटीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, वनपाल की हालात गंभीर

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के माधव नेशनल पार्क क्षेत्र में अवैध तरीके से घुसकर भैंस चरा रहे ग्रामीणों ने वनपाल पर हमला बोल दिया। जिससे वनपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल वनपाल को उपचार के लिए जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार वन विभाग के वनपाल मनीराम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टुण्डा भरका के जंगल में कुछ ग्राम मडौवा के कुछ ग्रामीण माधव नेशनल पार्क के अंदर कुछ ग्रामीण भेस चरा रहे है, इसी सूचना पर वन पाल ने मौके पर जाकर उन्हें रोका तो ग्रामीणों ने वनपाल पर हमला बोल दिया, जिससे वन पाल गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस घटना में बुरी तरह से घायल वनपाल मनीराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी गजराज सिंह,बृखभान सिंह,रामरतन,श्याम सिंह सहित दो अन्य साथीयों के खिलाफ धारा 353,294,325,506 वी ,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!