शिवपुरी में आॅनर किलिंग: भाई ने बहन को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर पेट्रोल पंप के पास एक युवक ने अपनी ही बहन को पेट्रोल डालकर आग लगा दी है। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवती को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया वही आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरती पुत्री रमेश ओझा उम्र 20 वर्ष निवासी 38 विजयनगर इंदौर अपनी मां और भाई प्रदीप झा के साथ अपने मामा के यहां रक्षाबंधन पर नबाव साहब रोड़ पर आए हुए थे। तभी रात्रि में अपने बापस घर जाने की कहकर तीनों चले गए। 

तभी तीनों इंदौर न जाते हुए मंगलम लॉज में जाकर रूके। मंगलम में जाकर दोनों भाई बहन किसी दोस्त की एक्टिवा लेकर बाजार जाने की कहकर चले गए। तभी भाई ने मनियर पर स्थिति गिर्राज फिंलिंग स्टेशन से एक बोतल में पेट्रोल लिया और अपनी बहन को एक्टिवा पर बिठाकर अपने साथ लेकर हाथीखाने के पास स्थिति सिटी सेंटर कॉलोनी में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला डाला। 

इस घटना के बाद युवती चिल्लाई तो स्थानीय लोगों ने दौडक़र युवती में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया और आरोपी भाई को दबोचकर पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युुवती को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। जहां डॉक्टरों ने उक्त युवती को 80 प्रतिशत जला होने की बात कही। युवती की हालात गंभीर बताई जा रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!