यशोधरा राजे सिंधिया करेगी करेगी ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण

0
शिवपुरी। भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में प्रात: 9 बजे खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ध्वजारोहण करेंगी। कलेक्टर तरूण राठी ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह की मुख्य अतिथि खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया पुलिस परेड ग्राउण्ड में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण करेंगी। 

ध्वजारोहण उपरांत राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान होगा। प्रात: 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा संयुक्त परेड का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण उपरांत प्रात: 9.10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्रदेश की जनता के नाम स्वतंत्रता दिवस के संदेश का वाचन करेंगी। प्रात: 9.20 बजे पुलिस होमगार्ड, एनसीसी आदि की टुकडिय़ो द्वारा हर्षफायर भी किया जाएगा। 

प्रात: 9.25 बजे संयुक्त परेड का आकर्षक मार्चपास्ट होगा। प्रात: 9.40 बजे समारोह की मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। प्रात: 9.45 बजे छात्र-छात्राओ द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रात: 10.25 बजे पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।

खेल मंत्री आज लेंगी अनेक कार्यक्रम में भाग
खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी जिले के एक दिवसीय प्रवास पर 15 अगस्त 2017 को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे 14 अगस्त 2017 को रात्रि 10 बजे शिवपुरी सर्किट हाउस में पहुंचेगी। रात्रि विश्राम उपरांत 15 अगस्त 2017 को प्रात: 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड शिवपुरी में स्वतंत्रता दिवस के झंडावंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी। प्रात: 11.25 बजे सदर बाजार विद्यालय में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 12 बजे श्री गुरूगोरखनाथ मंदिर धर्मशाला का लोकापर्ण एवं मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी। 

दोपहर 1 बजे श्री कालियामर्दन मंदिर धर्मशाला का लोकार्पण एवं मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगी, दोपहर 1.30 बजे हरिओम राठौर के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगी। दोपहर 2 बजे ऊन सुधार कार्यक्रम अंतर्गत भेड़ पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 2.30 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। अपराह्न 3 बजे मानस भवन शिवपुरी में एडिप कैंप, दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित करेंगी। अपराह्न 5.30 बजे से 6 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। 

अपराह्न 06 बजे गुरूद्वारा चौराहा शिवपुरी में अग्रवाल समाज का कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम में बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के तहत सम्मान समारोह, नृत्य एवं दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता के कार्यक्रम में भाग लेंगी। रात्रि 8.30 बजे परिणय वाटिका शिवपुरी में लॉयन्स क्लब का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सम्मलित होंगी। इसके उपरांत रात्रि 11 बजे झांसी के लिए रवाना होंगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!