पुराने बर्तन दो नए लो : झांसा देकर महिलाओं से जेवर ठगने वाले तीन दबौचे

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के अमोला क्षेत्र के अमोला क्रमांक 3 में रहने वाली दो महिलाओं के साथ झारखंड से आए ठगों ने महिलाओं को सम्मोहित कर उनके सोने चांदी के आभूषण ठग लिए। जिसकी शिकायत पीडि़ता ने थाने पहुंचकर की जिस पर पुलिस ने ठगों की खोजबीन की और दो महिलाओं सहित एक पुरूष ठग को गिरफ्तार कर लिया है जिनके पास से ठगे गए आभूषण भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। इस मामले में पुलिस ने ठगों के  खिलाफ 420, 406 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार ममता पत्नि नरेंद्र सिंह गुर्जर और सुमन लोधी के पास विगत 20 अगस्त को दो महिला और एक पुरूष पुराने बर्तनों के स्थान पर नए बर्तन देने के बहाने आए जिन्होंने दोनों महिलाओं को सम्मोहित कर उन्हें झांसे ेमें ले लिया और कहा कि वह बर्तनों के साथ साथ आभूषणों को भी उजलाते हैं और उजलाने के बाद दुगने आभूषण उन्हें वापस करते हैं। इसके लिए एक दो दिन का समय लगता है। 

चूंकि आरोपीगण कई बार उक्त कॉलोनी में बर्तन लेकर आए हैं जिन्हें कॉलोनी के लोग जानते थे। ऐसी स्थिति में दोनों महिलाओं ने उन पर भरोसा करके अपने आभूषण उन्हें दे दिए। जिनमें एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी झुमकी, एक करधोनी, एक जोड़ी पायल और चांदी के कड़े शामिल हैं। उक्त आरोपी आभूषण लेकर वहां से चले गए और इसके बाद वह वापस नहीं लौटे तो कल महिलाओं ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!