विधायक यादव ने विश्रामग्रह पर सुनी समस्याएँ, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव ने गत दिनों विश्रामग्रह पर विधानसभा क्षेत्र वासियों की बिजली, पानी, खाद्यान्न की समस्या, विधवा पेंशन जैसे समस्याओं को सुना एवं मौके पर अधिकांश समस्याओं का निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। राजस्व समस्याएँ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न न वितरण करने की समस्याएँ आईं। जिस पर विधायक यादव ने मौके पर तहसीलदार एवं फूड अधिकारी को बुलाकर समस्या निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। विधायक यादव को निरन्जन सिंह पुत्र करतार सिंह ग्राम पिपरौदा खुर्द ने कम्पनी द्वारा बीमा न किये जाने की शिकायत की। वहीं धामनटूक तहसील बदरवास सेल्समैन द्वारा खाद्यान्न वितरण न किये जाने एवं अभद्र व्यवहार की शिकायत गांववासियों ने की। 

शिकायतकर्ता रामस्वरूप आदिवासी, बुन्देला आदिवासी, बेड़ीराम आदिवासी, मानसिंह आदिवासी, चैतूराम आदिवासी,  सैल्समैन को हटाये जाने एवं खाद्यान्न वितरण किये जाने की मांग की। इस संबंध में विधायक ने खाद्य अधिकारी को विश्रामग्रह पर बुलाकर खाद्यान्न वितरण कराये जाने के निर्देश दिये। 

ग्राम रामराई के किशन पुत्र श्री उमकार धाकड़ ने अपनी जमीन का सीमांकन कराये जाने की मांग की। वहीं लालाराम रामराई शिकायत कर्ता ने भूमि में की गई फसल पटवारी द्वारा दर्ज न किये जाने की शिकायत की जिसपर विधायक ने महिला पटवारी को फोन पर फसल अंकित किये जाने के निर्देश दिये। वहीं संतोष यादव ने अपने आवेदन में प्रधानमंत्री सडक़ योजना के अन्तर्गत बल्हेरा रोड में प्रार्थी की निजी भूमि चली गई है जिसके मुआवजे राशि की मांग की।

वहीं डेहरवारा में नल-जल योजना चालू न होने की शिकायत बृजमोहन, रमेश कुमार, बृजेश शर्मा (पूर्व सरपंच) एवं एक दर्जन से अधिक गांववासियों ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों रूपये नल-जल योजना के निकाले जा चुके हैं लेकिन धरातल पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है इस पर विधायक यादव ने जनपद कार्यपालन अधिकारी महोदया से चर्चा कर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। विश्रामग्रह पर विधायक के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड़, विधायक प्रतिनिधि ओ.पी. भार्गव, पूर्व न.पं. अध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, कांग्रेस नेता फेरन सिंह धाकड़, शिवनारायण धाकड़, भानू यादव, सफी काजी, दीपक वत्स, रमेश कुशवाह, भगवत शर्मा, रामकुमार दांगी, महेन्द्र जैन, केशव सोनी एवं गांववासी एवं पत्रकार उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!