सांसद झा ने दिखाई दरियादिली: दुर्घटना में घायल लोगों को पहुंचाया अस्पताल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद प्रभात झा आज जब ग्वालियर से गुना की ओर जा रहे थे तो सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में उन्होंने हाल ही में हुई दुर्घटना में घायल लोगों को सडक़ पर मदद की गुहार लगाते हुए देखा। यह देखकर राजनेता प्रभात झा ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए तत्काल शिवपुरी कलेक्टर तरूण राठी और एसपी सुनील पांडेय को घटना की सूचना दी और उनसे तुरंत मदद का अनुरोध किया। जिसके परिणामस्वरूप डायल 100 मौके पर पहुंची और जिसने 5 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उस दौरान पूरे समय प्रभात झा घटनास्थल पर मौजूद रहे। 

जानकारी के अनुसार आज सुबह सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में कलोतरा फाटक के नजदीक ग्वालियर जा रहा एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक सडक़ पर पलट गया। जिससे ट्रक में सवार कुछ लोग सिलेंडर के नीचे दब गए और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

उसी समय सांसद प्रभात झा अपनी कार से वहां पहुंचे तो घायलों को देखकर उनकी मानवीयता जाग गई और उन्होंने उनके इलाज को प्रथम प्राथमिकता देते हुए पूरी घटना से जिला प्रशासन को अवगत कराया तथा उन्हें तुरंत मदद भेजने के लिए कहा। तब तक पूरे समय श्री झा घायलों को धैर्य  देते रहे। 

बाद में डायल 100 जब मौके पर पहुंची तो सभी घायलों को अस्पताल रवाना कर ही श्री झा ने अपनी रवानगी डाली। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी उदय अग्रवाल, भाजयुमो बंटी राना भी साथ थे। ये सभी लोग पूरे समय घायलों की तीमारदारी में लगे रहे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!